Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Delhi Electric Vehicle: दिल्ली ने EV राजधानी बनने की ओर बढ़ाया कदम, 25 नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन का उद्घाटन

Delhi Electric Vehicle
Delhi Electric Vehicle: दिल्ली ने EV राजधानी बनने की ओर बढ़ाया कदम, 25 नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन का उद्घाटन

Delhi Electric Vehicle: दिल्ली ने EV राजधानी बनने की ओर बढ़ाया कदम, 25 नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन का उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया 

Delhi Electric Vehicle: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। अब दिल्ली भी EV राजधानी बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मयूर विहार फेज-1 में 25 EV चार्जिंग स्टेशन और स्वैपिंग स्टेशनों का उद्घाटन किया। इससे पहले, दिल्ली में करीब ढाई हजार चार्जिंग स्टेशन और ढाई सौ से ज्यादा स्वैपिंग स्टेशन पहले से ही थे। उद्घाटन के मौके पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर ट्रांसपोर्ट के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन अब दिल्ली को EV कैपिटल के नाम से भी जाना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ वर्षों से दिल्ली प्रदूषण की समस्या झेल रही है, जिसके लिए दिल्ली सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदने के विकल्प बढ़ रहे हैं, लेकिन चार्जिंग स्टेशन की कमी अब भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। पेट्रोल पंप की तरह हर दूरी पर चार्जिंग स्टेशन नहीं मिलते, लेकिन दिल्ली में 25 नए चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशन के बनने से लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने में बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार ने 2020 की इलेक्ट्रिक वाहन नीति को फिर से लागू करने का फैसला लिया है। इस नीति के तहत 2023 और 2024 में दिल्ली में 12% इलेक्ट्रिक वाहन थे, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। 1 जनवरी 2024 से उन लोगों को भी सब्सिडी मिलेगी जिन्हें पहले नहीं मिल रही थी। इसके अलावा, रोड टैक्स में भी छूट दी जाएगी। इस कदम से न सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वालों को फायदा होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें