Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

डीपीएस को धमकी भरा ई-मेल करने पर केस दर्ज

डीपीएस समेत 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले में थाना सेक्टर 20 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया
डीपीएस समेत 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले में थाना सेक्टर 20 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया

अमर सैनी

नोएडा। डीपीएस समेत 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने के मामले में थाना सेक्टर 20 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाने के सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर 20 में तैनात सब इंस्पेक्टर लाखन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 30 को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक डीपीएस स्कूल में पहुंचे और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें धमकी भरा ई-मेल की कॉपी उपलब्ध करवाया। ई-मेल की जांच के बाद सब इंस्पेक्टर ने थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले में धारा 505, 507 तथा 66 आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानिए क्या था मामला
बता दें कि बुधवार सुबह दिल्ली-नोएडा एनसीआर सहित देश के विभिन्न स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। जिसकी वजह से पूरे दिन स्कूल प्रबंधन, छात्र और उनके अभिभावक हलकान रहे। पुलिस फायर ब्रिगेड बम निरोधक दस्ता गुप्तचर एजेंसी पूरे दिन इस मामले की छानबीन में जुटी रही। बाद में इस धमकी भरे ई-मेल को अफवाह करार दिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *