Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यमुना प्राधिकरण का प्लॉट दिलाने के नाम पर सरकारी डॉक्टर से हड़पे 28 लाख रुपये

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के एक डॉक्टर से 28 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया
मोबाइल कंपनी के इंजीनियर से ठगे 10 लाख

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के एक डॉक्टर से 28 लाख रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले दो प्रॉपर्टी डीलरों ने इसी तरह एक अन्य युवक से भी 10 लाख रुपये ठगे हैं। इस मामले में नोएडा के थाना सेक्टर 113 में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर स्वरूप मेद्दा महागुन मॉडर्न सोसायटी सेक्टर-78 में रहते हैं। दिसंबर 2023 में प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार अपने साथी अवनीश चतुर्वेदी के साथ उसके घर पर आए। उसने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लाट की स्कीम आई है। उसमें मैंने प्लाट भरा है। आप पैसे इन्वेस्ट कर दो प्लाट निकलने के बाद उसे बेचकर जो मुनाफा होगा उसमें आपको हिस्सेदारी दी जाएगी। डॉक्टर ने आरोपी की बात पर विश्वास कर लिया। आरोप है कि पीड़ित ने दो बार में 28 लाख रुपया उसके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जब उन्होंने पवन से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने में आना-कानी की। पैसे मांगने पर उसने बदतमीजी की।

मोबाइल कंपनी के इंजीनियर से ठगे 10 लाख
एक अन्य मामले में पीड़ित दीपक अग्रवाल सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में रहते हैं। वह नोकिया कंपनी में इंजीनियर हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार और उसके पिता लायक राम सिंह उसकी दुकान पर आए। पीड़ित पवन कुमार और उसके पिता ने उसे प्रलोभन दिया कि वह यमुना एक्सप्रेसवे में एक प्लाट में पैसा निवेश करें और इसमें उन्हें मोटा मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उससे 10 लाख रुपए ले लिए और तय समय पर उसने पैसे नहीं दिए। जब उन्होंने पैसे मांगा तो आरोपी ने उसे धमकी दी उसकी रकम को हड़प लिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *