Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

डी पार्क को मनोरंजन स्थल के रूप में होगा विकसित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में 10 एकड़ में फैले लेडी पार्क को मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में 10 एकड़ में फैले लेडी पार्क को मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क-5 में 10 एकड़ में फैले लेडी पार्क को मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बच्चे खूब मौज-मस्ती कर सकेंगे। प्राधिकरण इसे बच्चों के पार्क का रूप देने में जुटा है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन, मूर्तियां, झूले समेत मनोरंजन के कई संसाधन होंगे। पार्क को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए इसका पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। विशेषज्ञ कंपनियों के सुझाव पर परियोजना को क्रियान्वित किया जाएगा।

दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मॉल और सोसायटियों के अंदर स्थित पार्कों के अलावा बच्चों के घूमने के लिए कोई खास जगह नहीं है। लोग कई बार प्राधिकरण अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठा चुके हैं। इस कमी को दूर करने के लिए प्राधिकरण अब नॉलेज पार्क-5 स्थित डी पार्क को बच्चों के पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। इस क्षेत्र की विशेषज्ञ कंपनियों को सुझाव देने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया जा चुका है। 15 नवंबर तक प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा।

ये सुविधाएं होंगी

प्राधिकरण अधिकारी के अनुसार, डी पार्क में घास, पौधारोपण, मूर्ति, पाथवे, हट, म्यूजिकल फाउंटेन, लाइटिंग, फसाड लाइट, ओपन जिम आदि सुविधाएं होंगी। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि इस पार्क में आने वाले बच्चों का अधिकतम मनोरंजन हो सके। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *