Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida: नोएडा में बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में शिफ्ट करने का निर्णय, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Noida: नोएडा में बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में शिफ्ट करने का निर्णय, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

नोएडा में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश की सुरक्षा और देखभाल को लेकर विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने की। उन्होंने शीत ऋतु की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए सभी बेसहारा गोवंश को सुरक्षित रूप से गौ-आश्रय स्थलों में तुरंत स्थानांतरित करने के निर्देश दिए, ताकि ठंड के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। सीडीओ ने सभी गौ-आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

निर्देश दिए गए कि सभी आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाई जाए, तथा पेयजल की सुचारु व्यवस्था की जाए, ताकि गोवंश को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में उपस्थित सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं और नियमित जांच को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी आश्रय स्थलों में व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि बेसहारा गोवंश को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें