Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Cyber Awareness: नोएडा सेक्टर-34 में साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए बचाव के तरीके

Cyber Awareness: नोएडा सेक्टर-34 में साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए बचाव के तरीके

नोएडा के सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए की ओर से नोएडा पुलिस के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेक्टर के निवासियों को ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों के प्रति जागरूक करना और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा ने लोगों को ऑनलाइन बैंक फ्रॉड, यूपीआई स्कैम और फर्जी कॉल तथा मैसेज के जरिए होने वाली ठगी से बचने के तरीके बताए।

निरीक्षक विजय सिंह राणा ने कहा कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और विशेष रूप से अनजान APK लिंक को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को झांसे में लेने की कोशिश करते हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित को बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए और साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करानी चाहिए। पुलिस की ओर से समझाया गया कि वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। जितनी जल्दी घटना की सूचना संबंधित एजेंसियों को दी जाती है, उतनी ही जल्दी ठगी गई रकम को रोकने या उसके लेनदेन पर कार्रवाई की संभावना बढ़ सकती है।

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के अध्यक्ष केके जैन और महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को डिजिटल लेनदेन और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता महत्वपूर्ण है और आरडब्ल्यूए की ओर से भविष्य में भी निवासियों के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए की ओर से अध्यक्ष केके जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी और कोषाध्यक्ष एमसी भारद्वाज मौजूद रहे। इनके अलावा देवेंद्र वत्स, संजीव महतो, अविनाश कुमार, संतराज सिंह और जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस विभाग की ओर से साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह राणा, चौकी प्रभारी विकास राणा, उपनिरीक्षक समयपाल सिंह और उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस और आरडब्ल्यूए ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल शिकायत करने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें