Guna Stone Pelting: गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव, BJP पार्षद के बेटे सहित कई लोग घायल, तनाव के बाद थाने का घेराव

Guna Stone Pelting: गुना में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव, BJP पार्षद के बेटे सहित कई लोग घायल, तनाव के बाद थाने का घेराव

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। जुलूस जब एक मस्जिद के सामने पहुंचा और वहां डीजे बजाया जाने लगा, तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के बीच दोनों पक्षों में बहस बढ़ी और अचानक मस्जिद की ओर से जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। इसके जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने भी पथराव किया, जिससे हालात तेजी से बिगड़ गए।

घटना में भाजपा पार्षद के बेटे सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है। देखते ही देखते पूरा इलाका तनाव की चपेट में आ गया और भगदड़ मच गई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने स्थानीय थाने का घेराव किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गुना एसएसपी मान सिंह ठाकुर ने घटना पर बयान देते हुए कहा, “हम रात से ही पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। हमने कुछ लोगों की पहचान कर ली है। सीसीटीवी और वायरल फुटेज के आधार पर कई को हिरासत में भी लिया गया है।”

घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है लेकिन एहतियात के तौर पर ड्रोन व कैमरों से निगरानी जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img