Census: जनगणना के साथ नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दे रहे शिक्षक

Census: जनगणना के साथ नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दे रहे शिक्षक

नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के बाद शुक्रवार से जनगणना का कार्य भी शुरू हो गया है। शिक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनगणना का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शिक्षक इस दौरान ऐसे बच्चों को भी चिह्नित कर रहे हैं जो स्कूल नहीं जा रहे हैं। उनका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि स्कूल खुलने के बाद उनका दाखिला कराया जा सके। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष भी शिक्षकों को विद्यालयों में 11 प्रतिशत तक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया है।

स्कूल खुलने पर फिर चलेगा अभियान

परिषदीय विद्यालय 15 जून से दोबारा खुलेंगे। इसके बाद “स्कूल चलो अभियान” का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। हालांकि जनगणना में लगे शिक्षकों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें कोई बच्चा स्कूल से बाहर मिलता है, तो उसके माता-पिता को शिक्षा का महत्व समझाएं और बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।

शिक्षकों को यह भी कहा गया है कि जून में स्कूल खुलने के बाद ऐसे बच्चों का अनिवार्य रूप से नामांकन कराया जाए, ताकि वे नियमित शिक्षा से जुड़ सकें।

बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राहुल पंवार ने कहा कि विभाग के शिक्षक पूरी तत्परता से नामांकन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल चलो अभियान के पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है और दूसरा चरण स्कूल खुलने के बाद शुरू होगा।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img