Odisha Bus Accident: ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत

Odisha Bus Accident: ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 की मौत

ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लाड़ाकापल्ली चौक के पास तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के करीब 10 सदस्य प्रसिद्ध मां सिंहासिनी मंदिर में दर्शन करने के लिए ऑटो रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक यात्री बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक ऑटो को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसा इतना भयावह था कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सात लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत कोदला मेडिकल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन अन्य घायलों की भी मौत हो गई।

चार घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी को बेहतर इलाज के लिए बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोदला और पुरुषोत्तमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बस चालक और वाहन की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंच गए। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img