Bulandshahar : बुलंदशहर में रोटरी क्लब फ्रेंड्स ने मनाया शिक्षक सम्मान समारोह, 26 शिक्षक हुए सम्मानित

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में रोटरी क्लब फ्रेंड्स के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन स्थित अपना कैफे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों से जुड़े 26 शिक्षकों को स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में इलेक्ट रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर काव्य सौरभ रस्तोगी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि आईएमए अध्यक्ष डॉ. एसके गोयल और असिस्टेंट गवर्नर ऑफिशियल विजिट अभिषेक अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सार्थक गुप्ता ने किया।

सम्मान समारोह में गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय से प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल, कमलकांत शर्मा, नीतू शर्मा, मोनिका चौधरी, एकता पांडे, डीएवी डिग्री कॉलेज से प्राचार्य राजीव सिरोही, डॉ. अंजू दुबे, आईपी कॉलेज से अरविंद कुमार, संतोष इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार, डीएवी इंटर कॉलेज से धर्मराज सिंह, मोनिका गोयल, जितेंद्र शर्मा, पीएम श्री कंपोजिट स्कूल रिठौरा से प्रिंसिपल डॉ. मनमोहन रोहिला, डायट से रीना रानी, चमेली देवी कन्या विद्यालय से प्रिंसिपल अनीता गुप्ता, सविता रानी गर्ग, मालती शर्मा, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हर्षिता सांगवान, महाराजा अग्रसेन कॉलेज से आरती अग्रवाल, नेशनल पब्लिक स्कूल से प्रिया अग्रवाल, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज से रश्मि फौजदार, प्राथमिक विद्यालय लखावटी से भारती मांगलिक, बादशाहपुर तालाब से पारुल मित्तल, दोस्तपुर से अंजू गुप्ता और मौसमगढ़ से रचना जिंदल सहित 26 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने की। इस मौके पर सचिव अनिल कुमार सहित राजेश गुप्ता, राजीव सिंघल, सूर्य भूषण मित्तल, तुषार गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, कपिल गोयल और आशुतोष त्यागी ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img