Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल बिजनेस और ट्रेड सेंटर, यिवू मॉडल पर होगा विकास

Greater Noida trade center, international business hub UP,

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल बिजनेस और ट्रेड सेंटर, यिवू मॉडल पर होगा विकास

रिपोर्ट: अजीत कुमार

ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने अहम कदम बढ़ाया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल बिजनेस एवं ट्रेड सेंटर विकसित किया जाएगा, जो चीन के प्रसिद्ध यिवू इंटरनेशनल बिजनेस सेंटर की तर्ज पर तैयार होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गति मिली है और इसे प्रदेश के आर्थिक विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के विकास के लिए ई एंड वाई यानी अर्न्स्ट एंड यंग को सलाहकार एजेंसी नियुक्त किया गया है। एजेंसी यिवू मॉडल का गहन अध्ययन करेगी और उसके आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट में ट्रेड सेंटर की संरचना, संचालन प्रणाली, निवेश संभावनाएं और वैश्विक व्यापार को आकर्षित करने की रणनीति शामिल होगी।

प्रस्तावित ट्रेड सेंटर में देशभर के उत्पादों का एक बड़ा होलसेल बाजार विकसित किया जाएगा। यहां उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विदेशी कारोबारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही सीधे इस ट्रेड सेंटर तक पहुंच सकेंगे और बिना किसी अतिरिक्त लॉजिस्टिक परेशानी के बड़े पैमाने पर खरीदारी कर सकेंगे। इससे प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर मजबूत पहचान मिलेगी।

सरकार का फोकस उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर है। खासतौर पर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट यानी ओडीओपी योजना के तहत तैयार होने वाले उत्पादों को इस ट्रेड सेंटर में प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इसके साथ ही यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को भी इससे नई मजबूती मिलेगी, क्योंकि यह केंद्र स्थायी व्यापारिक मंच के रूप में काम करेगा।

अधिकारियों का मानना है कि इंटरनेशनल बिजनेस और ट्रेड सेंटर के विकसित होने से ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इस तरह का आधुनिक ट्रेड हब बनने से उत्तर भारत में व्यापार और निर्यात की दिशा पूरी तरह बदल सकती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें