Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Baba Chaitnayanand Arrest: दिल्ली में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार

Baba Chaitnayanand Arrest: दिल्ली में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती आगरा से गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को आगरा से गिरफ्तार किया है। बाबा के काले कारनामे अब सामने आ रहे हैं, जो हैरान कर देने वाले हैं। आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के फर्जी आई-कार्ड और विजिटिंग कार्ड बनवा रखे थे। वह रुतबा दिखाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम भी फर्जी तरीके से इस्तेमाल करता था और अपने अनुयायियों के जरिए लोगों को बताता था कि वह प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं।

दिल्ली पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उसके पास से दो फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद हुए हैं। पहले कार्ड में बाबा खुद को संयुक्त राष्ट्र का स्थायी राजदूत बताता है, जबकि दूसरे कार्ड में वह ब्रिक्स का मेंबर और इंडियन स्पेशल एनवोय (राजदूत) बताता है। इन फर्जी कार्डों का उपयोग बाबा अपने रुतबे को दिखाने और लोगों को गुमराह करने के लिए करता था।

डीसीपी दक्षिण-पश्चिम अमित गोयल ने बताया कि टीम ने पिछले तीन दिनों से बाबा की तलाश हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में की। कल रात उसे आगरा से पकड़ने में सफलता मिली। उसे दिल्ली लाया गया है और आगे की जांच जारी है। बरामद किए गए उपकरणों में तीन फोन और एक आईपैड शामिल हैं, जिनकी जांच की जाएगी। बाबा हर दिन अपना ठिकाना बदलता था और मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन और आगरा में घूम रहा था। उसे छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आज उसकी रिमांड मांगने वाली है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें