Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Jan Aushadhi Diwas 2025: जन औषधि दिवस पर आनंद विहार में जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई

Jan Aushadhi Diwas 2025: जन औषधि दिवस पर आनंद विहार में जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

हर साल 7 मार्च को ‘जन औषधि दिवस’ मनाया जाता है, ताकि इस योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और जेनेरिक दवाओं के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा सके। इसी अवसर पर दिल्ली के आनंद विहार स्थित जन औषधि केंद्र का दौरा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश शर्मा, निगम पार्षद मोनिका पंत, शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण यह योजना 2019 में शुरू हुई थी, जिससे देश के 140 करोड़ लोगों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जनता को दवाइयों पर करोड़ों रुपये की बचत हुई है। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कम कीमत पर जीवनरक्षक दवाइयां पहुंचाना है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना शुरू होने के बाद अब तक 15,000 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं, जिससे गरीबों को लगभग 30,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर मिलने वाली उच्च गुणवत्ता वाली दवाइयां सामान्य दरों से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती होती हैं। यहां तक कि महंगी दवाइयां भी 50 प्रतिशत से अधिक कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता का अधिकार है, और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाना चाहिए। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना ने आम जनता को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे देश के हर कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हुई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें