Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश रविवार रात सेक्टर-39 पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए।

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश रविवार रात सेक्टर-39 पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। बदमाशों के पास से 80 लाख रुपये के जेवरात व डेढ़ लाख रुपये की नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाशों पर नोएडा पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि एसीपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात शशि चौक कट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश आए। संदिग्ध दिखने पर पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश अगाहपुर गांव की तरफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाश सेक्टर-42 के जंगल में घुस गए। टीम ने पीछा जारी रखा तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों में से एक की पहचान पश्चिम बंगाल के बर्धमान निवासी नूरजमाल शेख के रूप में हुई है। वह वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में अपने परिवार के साथ रहता है। दूसरा घायल बदमाश पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी राजकुमार विश्वास है। पता चला है कि नूरजमाल और राजकुमार के खिलाफ हरियाणा और अन्य राज्यों में आठ-आठ मामले दर्ज हैं। डीसीपी नोएडा ने गिरोह का पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।

घरेलू सहायकों की मदद से करते थे रेकी

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बदमाश पिछले कई सालों से घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आरोपी घरेलू सहायकों और कपड़े प्रेस करने वालों से किसी भी घर के बारे में जानकारी जुटाते थे और जैसे ही घर या फ्लैट का मालिक बाहर जाता था, तो वे घर में घुस जाते थे। आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी सिर्फ नकदी और जेवरात ही चुराते थे। दोनों रेकी करने वाले को हिस्सा देते थे। घायल बदमाशों ने नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस आरोपियों की काफी समय से तलाश कर रही थी। फरार होने के कारण दोनों पर इनाम घोषित था।

पश्चिम बंगाल में अपराध करने की भी मिली जानकारी
पुलिस को जानकारी मिली है कि अपराधियों ने अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल में भी कई अपराध किए हैं। नोएडा पुलिस वहां के थानों से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त किया जाएगा। पूछताछ में अपराधियों ने अपने कई अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है। चोरी का माल खरीदने वाले सुनार के बारे में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इस मामले में सुनार को भी आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है।

लोगों को डराने के लिए रखते थे पिस्तौल
आरोपियों ने बताया कि जब वे अपराध करते थे तो अपने साथ पिस्तौल रखते थे ताकि कोई विरोध करे तो डर जाए। तमंचा साथ रखने के कारण कई बार आरोपी चोरी के दौरान पकड़े जाने से बच जाते थे और भाग जाते थे। दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ एनसीआर के शहरों में चोरी करने आते थे और वारदात को अंजाम देकर वापस लौट जाते थे। इनके पास पिस्टल कहां से आई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। हाल ही में बदमाशों ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में भी वारदात की थी। दोनों आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *