Labour Protest: अनमोल इंडस्ट्रीज में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Labour Protest: अनमोल इंडस्ट्रीज में दूसरे दिन भी कर्मचारियों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

नोएडा : उद्योग विहार स्थित अनमोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। यूनियन का कहना है कि जब तक सम्मानजनक समझौता नहीं होता और अप्रैल 2026 से लागू महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

अनमोल इंडस्ट्रीज इम्प्लॉईज यूनियन (सीटू संबद्ध) के अनुसार कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन 31 दिसंबर 2025 को प्रबंधन को सौंपा गया था। इसके बाद कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी है।

यूनियन ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित अप्रैल 2026 के महंगाई भत्ते का लाभ अब तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। इसके अलावा प्रबंधन पर यह आरोप भी लगाया गया कि मांगों से ध्यान हटाने के लिए अकुशल श्रमिकों से अर्धकुशल और अर्धकुशल कर्मचारियों से कुशल श्रमिकों का कार्य कराया जा रहा है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि इससे उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यस्थल पर कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन सकारात्मक बातचीत कर कर्मचारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालता है तो यूनियन उसका स्वागत करेगी।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे बातचीत के माध्यम से समाधान चाहते हैं। वहीं प्रबंधन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img