Amity University convocation: एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी भविष्य के लिए प्रेरक बातें

Amity University convocation: एमिटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी भविष्य के लिए प्रेरक बातें

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में चार दिवसीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान मुख्य अतिथि रहे। इस समारोह में 28 हजार से अधिक छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे प्रबंधन, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एलाइड साइंसेज, कृषि, रिहैबिलिटेशन साइंसेज, कानून, पत्रकारिता, जनसंचार, फाइन आर्ट्स और परफॉर्मिंग आर्ट्स में डिग्री प्रदान की गई।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षकों के योगदान को समझने और सराहना करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “जब आप विश्वविद्यालय में होते हैं, तब आप अपने शिक्षक की मेहनत को पूरी तरह नहीं समझ पाते, लेकिन पास आउट होने के बाद यह समझ में आता है कि उनके मार्गदर्शन ने आपकी सफलता में कितना योगदान दिया है।” उन्होंने एमिटी के छात्रों की जीवंतता, पाठ्यक्रम की विविधता और नवाचारों को देखकर खुशी व्यक्त की और बताया कि कई छात्र पेटेंट धारक बन चुके हैं।

मंत्री ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि हमें अपनी औपनिवेशिक सोच को छोड़ना होगा, क्योंकि यही सोच भारत की प्रगति में बाधा डालती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध विरासत, पारिवारिक मूल्यों और देश की “अनेकता में एकता” की पहचान पर गर्व करना चाहिए। पीयूष गोयल ने छात्रों से देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और समाज को कुछ वापस देने की प्रेरणा दी।

एमिटी विश्वविद्यालय में लगभग 50 शिक्षक रामलिंगम स्वामी फेलो हैं, जिन्होंने विदेशों में करियर के अवसरों को छोड़कर मातृभूमि की सेवा का विकल्प चुना। मंत्री ने छात्रों को राजनीति में आने, देश की सेवा करने और समाज में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के पांच सिद्धांतों को दोहराया और कहा कि हमें मिलकर 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय का माहौल उत्सवपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जहां छात्रों ने अपने उपलब्धियों का जश्न मनाया और भविष्य में देश और समाज के लिए योगदान देने का संकल्प लिया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img