India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच यूपी में रेड अलर्ट, नोएडा में प्रशासन ने की तैयारी

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनातनी के बीच यूपी में रेड अलर्ट, नोएडा में प्रशासन ने की तैयारी

रिपोर्ट: अमर सैनी

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में नोएडा में जिला प्रशासन ने सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को नोएडा में जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग ने जिले के अस्पताल संचालकों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में जिले के 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को शामिल किया गया। जिले में कुल 62 ऐसे अस्पताल हैं, जो इस श्रेणी में आते हैं। बैठक में विषम परिस्थितियों और किसी भी आपदा के समय अस्पतालों की भूमिका और तैयारियों पर चर्चा की गई।

फायर हादसों, इमारत गिरने जैसी घटनाओं और बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने यानी इवेकुएशन की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में यह तय किया गया कि सभी अस्पताल किसी भी इमरजेंसी के लिए अपने संसाधनों को सक्रिय रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इस मौके पर गौतम बुद्ध नगर के एडीएम, एसीपी, सीआईएसएफ के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य फायर अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे भी मौजूद रहे।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने कहा कि जिले के अस्पतालों को आपातकालीन स्थिति में फायर सेफ्टी और इवेकुएशन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रशासन ने बैठक में सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img