India Pakistan Tension: सीमावर्ती इलाकों से लोगों को निकालने के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

India Pakistan Tension: सीमावर्ती इलाकों से लोगों को निकालने के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने युद्ध जैसे हालात के बीच रेलवे ने सीमावर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कल रेलवे ने जम्मू, उधमपुर और फिरोजपुर से कुल छह विशेष ट्रेनें चलाईं, ताकि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर लाया जा सके। आज भी रेलवे ने छह विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में अमृतसर से छपरा, बनिहाल से बड़गांव, चंडीगढ़ से लखनऊ, फिरोजपुर से पटना और उधमपुर व जम्मू से नई दिल्ली तक की स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे की कोशिश है कि दिन में ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जाए ताकि लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे रात के समय भी ट्रेनों का संचालन कर रहा है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए। रेलवे का यह कदम सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत देने वाला साबित हो रहा है।

>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img