Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Airtel vs Jio: इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, कीमत 500 रुपये से कम

Airtel vs Jio: इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, कीमत 500 रुपये से कम
Airtel vs Jio: इन प्लान के साथ मिलता है अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा, कीमत 500 रुपये से कम

Airtel और Jio भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिने जाते हैं जो अपने कस्टमर्स के लिए कई बेहचरीन प्लान लाते रहते हैं। आज हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत 500 रुपये से कम है। आपको बता दें कि यहां हम जिन प्लान की बात कर रहे हैं वो सभी 5G अनलिमिटेड डेटा ऑप्शन के साथ आते हैं।

Airtel और जियो अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से प्लान लाती है, जिसमें 1महीने, 3 महीने और सालाना प्लान शामिल है। इन प्लान की कीमत 200 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक हो सकती है। मगर आज हम ऐसे प्लान की बात करेंगे, जिनकी कीमत 500 रुपये से कम होगी और इन प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड 5ंG का फायदा मिलता है।

एयरटेल और जियो के इन प्लान की कीमत 239 रुपये से शुरू होकर 499 रुपये तक जाते हैं। इन प्लान के साथ आप आपको 5G का फायदा मिलता है। आइये इन प्लान्स के बारे में जानते हैं।

Jio ऐसे 6 प्लान ऑफर करता है, जिसमें 239 रुपये से लेकर 419 रुपये के प्लान शामिल है। यहां हम आपको इन सभी प्लान के बारे में जानते हैं।

239 रुपये का प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होती है, जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G के साथ 1.5GB का डेली डेटा और 100SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी गई है।

249 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 1.5GB का डेली डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 23 दिनों की होती है। इसके अलावा कंपनी आपको 100 SMS डेली की सुविधा के साथ अनलिमिडेट कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।

259 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 1.5GB डेली डेटा मिलता है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

299 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 2GB का डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

349 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में आपको 2.5GB का डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

419 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 3 GB का डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

Airtel के 500 रुपये से कम वाले प्लान

Airtel ऐसे 10 प्लान ऑफर करता है, जिसमें 239 रुपये से लेकर 499 रुपये के प्लान शामिल है। यहां हम आपको इन सभी प्लान के बारे में जानते हैं।

239 रुपये का प्लान- इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की होती है, जिसमें आपको अनलिमिटेड 5G के साथ 1GB का डेली डेटा और 100SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 200GB रोलआउट डेटा भी दिया गया है।

249 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 1.5GB का डेली डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 23 दिनों की होती है। इसके अलावा कंपनी आपको 100 SMS डेली की सुविधा के साथ अनलिमिडेट कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है।

265 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 1GB डेली डेटा मिलता है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

295 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको कुल 25GB डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

319 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में आपको 2GB का डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

359 रुपये का प्लान- इस प्लान में आपको 3 GB का डेटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिडेट कॉलिंग के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी और 100 SMS मिलता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *