Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सलमान खान को फ्लॉप एक्टर कहकर चला गया था फैन, जानें क्या थी वजह

सलमान खान को फ्लॉप एक्टर कहकर चला गया था फैन, जानें क्या थी वजह
सलमान खान को फ्लॉप एक्टर कहकर चला गया था फैन, जानें क्या थी वजह

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान को कौन नहीं जानता है.  बड़े पर्दे पर एक्टर की फिल्में रिलीज होने से पहले ही एडवांस हाउस फुल टिकट बुकिंग हो जाती है. सलमान के जबरा फैन फॉलोइंग की बात करें तो एक्टर की फिल्म के ट्रेलर के आते ही उसे इंटरनेट पर हिट कह दिया जाता हैं. लेकिन सलमान खान की जिंदगी पहले ऐसी नहीं थी. पहले एक्टर को देखकर भी लोग उन्हें फ्लॉप कहकर मुंह मोड़ लिया करते थे. सलमान खान के दोस्त एक्टर नासिर खान ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान से जुड़ी इस बात का खुलासा किया है.

फैन ने सलमान को कहा फ्लॉप एक्टर

एक्टर ने इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान से उनकी दोस्ती आज की नहीं है बल्कि बचपन से दोनों एक्टर्स दोस्त हैं. उन्होंने सलमान खान को एक्टिंग वर्ल्ड में ग्रो करते हुए देखा है. लेकिन इन सब के बीच सलमान की लाइफ में एक ऐसा दौर था जब सलमान खान बॉलीवुड में कदम तो रख चुके थे लेकिन उनको कोई पहचानता नहीं था. बैक- टू- बैट फ्लॉप फिल्में देने के बाद सलमान खान को लोग फ्लॉप एक्टर समझने लगे थे.

नासिर खान ने आगे कहा कि एक समय की बात है जब मैं और सलमान खान जुहू के एक रेस्टोरेंट में साथ बैठकर डिनर कर रहे थे. तभी कुछ यंग फैंस वहां आए और सलमान से ऑटोग्राफ देने के लिए कहने लगे, उसी ग्रुप में से किसी न कहा कि ‘छोड़ ना भाई ये फ्लॉप एक्टर है, इसका क्या ही ऑटोग्राफ लेना. ये कहने के बाद ग्रुप बिना ऑटोग्राफ लिए ही वहां से चला गया.  नासिर ने बताया कि फैंस के नेगेटिव रिएक्शन को सुनने के बाद भी सलमान ने कुछ नहीं कहा बस वो शांत टेबल पर बैठे रहे.

सलमान खान की पहली फिल्म

बता दें सलमान खान ने साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ है फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की थी. इसके बाद सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्यश्री पटवर्धन नजर आई थी. ये फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी. बड़े पर्दे पर इस फिल्म को भी खूब पसंद किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *