Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Adarsh Nagar Murder: दिल्ली में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, कोर्ट में गवाही से पहले वारदात

Adarsh Nagar Murder, Delhi Shooting, Delhi Crime, Jahangirpuri Murder, Delhi Police

Adarsh Nagar Murder: दिल्ली में 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, कोर्ट में गवाही से पहले वारदात

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित न्यू सब्जी मंडी के पास 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ के रूप में हुई है। आलम मूल रूप से बिहार के सहरसा का रहने वाला था और फिलहाल जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक स्थित झुग्गी में रह रहा था। परिजनों का कहना है कि आलम को एक मामले में कोर्ट में गवाही देनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को घटना की जानकारी बीजेआरएम अस्पताल में तैनात ड्यूटी कांस्टेबल से मिली थी। बताया गया कि गोली लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आलम को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में आलम के शरीर पर गोली लगने के कई निशान मिले। पुलिस की जांच में सामने आया कि गोलीबारी की घटना रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर ट्रांसपोर्ट नगर की न्यू सब्जी मंडी में दुकान नंबर ए-1500 के पास हुई थी।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो वहां खून के निशान और कई खाली कारतूस मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी मदद से हमलावरों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

आदर्श नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के परिवार, परिचितों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद आफाक के मुताबिक आलम दो दिन पहले ही बिहार से दिल्ली आया था। उसके परिवार में दो पत्नियां और तीन बच्चे हैं। आफाक का दावा है कि आलम को कोर्ट में एक मामले में गवाही देनी थी, लेकिन गवाही से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।

कोर्ट में होने वाली गवाही और हत्या के बीच कोई संबंध है या नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

पुलिस अब वारदात से पहले और बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें