Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्टHapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AI के जरिये प्रत्याशी को बदनाम करने का आरोप

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AI के जरिये प्रत्याशी को बदनाम करने का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग कर प्रत्याशी को बदनाम करने का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल गोयल ने आरोप लगाया है कि AI का इस्तेमाल कर एक नेशनल न्यूज चैनल पर उनके खिलाफ झूठी खबर बनाई गई और उसे वायरल किया गया। डॉ. अनिल गोयल ने इस हरकत के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि दोनों दल चुनाव हार रहे हैं, इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इस तरह की साजिश करने वालों को वह छोड़ने वाले नहीं हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है और चेतावनी दी है कि झूठी खबर फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। डॉ. गोयल का दावा है कि इस चुनाव में उनकी जीत तय है, जिससे विपक्षी दल बौखला गए हैं। गौरतलब है कि कृष्णा नगर विधानसभा सीट से भाजपा ने डॉ. अनिल गोयल को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस से गुरुचरण सिंह राजू और आम आदमी पार्टी से मौजूदा विधायक एसके बग्गा के बेटे विकास बग्गा चुनाव मैदान में हैं।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें