Faridabad Crime: फरीदाबाद के ओयो होटल में दिल्ली निवासी व्यक्ति का शव मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Faridabad Crime: फरीदाबाद के ओयो होटल में दिल्ली निवासी व्यक्ति का शव मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सराय इलाके में स्थित एक ओयो होटल में दिल्ली निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान चमन लाल (52) निवासी बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के रूप में हुई है। उनकी बड़ी बहन बिमला के अनुसार, चमन लाल गुरुग्राम के पार्क हॉस्पिटल में ऑपरेशन थिएटर मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। वह बल्लभगढ़ के सोताई गांव के मूल निवासी थे और उनके परिवार में एक आठ महीने की बेटी भी है।

परिजनों ने बताया कि चमन लाल को आज अपने ही गांव सोताई में एक शादी समारोह में जाना था। रात में उन्होंने परिवार से बात की थी, जिसमें उन्होंने शादी में पहुंचने की बात कही थी और अपनी तबीयत खराब होने का भी जिक्र किया था। सुबह परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। ओयो होटल के मैनेजर राकेश ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

मूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img