आयुष्मान वय वंदना कार्ड, नई दिल्ली: 25 लाख बुजुर्गों ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए कराया नामांकन

आयुष्मान वय वंदना कार्ड, नई दिल्ली, 9 दिसम्बर : 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए धनतेरस पर लांच आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना को बड़ी सफलता मिली है।

इसके तहत महज दो महीनों के अंदर करीब 25 लाख बुजुर्गों ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना का लाभ उठाने के लिए ना सिर्फ पंजीकरण कराया है। बल्कि 22 हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी बीमारियों के बाबत 40 करोड़ रुपये से अधिक राशि के उपचार का लाभ भी उठाया है। इन उपचारों में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी, हिप फ्रैक्चर और रिप्लेसमेंट, पित्ताशय निकालना, मोतियाबिंद सर्जरी, प्रोस्टेट रिसेक्शन, स्ट्रोक, हेमोडायलिसिस, एंटरिक फीवर और अन्य ज्वर संबंधी बीमारियां शामिल हैं।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बावजूद 5 लाख रुपये का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान करता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी -पीएम जेएवाई) के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलता है। वरिष्ठ नागरिक जो पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस), और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, उन्हें अपनी मौजूदा योजना के बीच चयन करना होगा या एबी -पीएम जेएवाई का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निजी स्वास्थ्य बीमा कवरेज वाले व्यक्ति या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सदस्य एबी -पीएम जेएवाई से लाभ उठाने के पात्र हैं। यह कार्ड लगभग 2000 चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए उपचार प्रदान करता है और बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के पहले दिन से ही सभी मौजूदा बीमारियों को कवर करता है।

ealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img