Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों की योग्यता पर उठ रहे सवाल

नई दिल्ली:-अस्पताल में कार्यरत स्टाफ को नहीं मिल रही प्रेसक्राइब्ड दवा
नई दिल्ली:-अस्पताल में कार्यरत स्टाफ को नहीं मिल रही प्रेसक्राइब्ड दवा

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर : अपनी बीमारियों के इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल के डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श लेने वाले कर्मियों को दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ रही है। इसके पीछे डॉक्टरों की अयोग्यता प्रमुख कारण के तौर पर उभरकर सामने आ रही है।

इस आशय का आरोप लोक नायक अस्पताल नर्सिंग यूनियन (एलएनएचएनयू) ने लगाया है। यूनियन के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक उन सभी दवाओं को उपलब्ध कराने से इनकार कर देते हैं जो अस्पताल में कार्यरत प्रोफेसर और अन्य डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए पर्चे पर लिखकर देते हैं। एलएनएचएनयू के मुताबिक लोक नायक अस्पताल के लाभार्थी नर्सिंग कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को दवा वितरण में देरी के संबंध में कई शिकायतें मिली हैं। जिसमें बताया गया है कि एमडी द्वारा डीजीईएचएस लाभार्थियों के पर्चे से कई दवाइयां काट दी जाती हैं। जबकि कर्मचारी के वेतन से 650 रुपये प्रति महीने की कटौती भी की जाती है। एमडी का यह कदम चिकित्सा अधिकारी व प्रोफेसर की योग्यता पर भी सवाल उठाता है कि उन्हें नहीं पता कि कौन सी दवाइयां लिखी जानी चाहिए। इस संबंध में यूनियन ने दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) और मुख्यमंत्री (सीएम) को पत्र भी लिखा है।

 

ealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें