Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीNoida Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 20.26 लाख की ठगी, 23.44 लाख और मांगेJewar Farmers Protest: 100 दिन से धरने पर किसान, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं हटेंगे, धरनास्थल पर ही मनाएंगे दिवालीGhanghola Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, एक तीन दिन से आईसीयू में

Delhi Crime: सीलमपुर में नाबालिग को गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

Delhi Crime: सीलमपुर में नाबालिग को गोली मारकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में बी ब्लॉक जामा मस्जिद के पास एक नाबालिग को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब नाबालिग रात को खाना खाकर टहलने निकला था। पीड़ित और परिजनों ने बताया कि बदमाशों ने पहले उससे पैसे मांगे। इनकार करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और इलाके में कई राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल नाबालिग को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिलशाद गार्डन रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, इस मामले में जब जिला डीसीपी आशीष मिश्रा से मीडिया ने बात करने की कोशिश की, तो वे प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पर जल्द कार्रवाई करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का दबाव है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें