Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बाईपास रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Faridabad Crime: फरीदाबाद में बाईपास रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद के खेड़ी इलाके में बाईपास रोड पर कुछ बदमाशों ने एक युवक को लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से बेरहमी से पीटा। घायल युवक अमर को गंभीर हालत में बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया है। अमर ने बताया कि जब वह अपनी गाड़ी से बाईपास रोड जा रहा था, तभी बाबा ग्रुप के बदमाशों ने उस पर हमला किया। घटना के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। अमर के भाई सूरज ने बताया कि उसका भाई शांत स्वभाव का है और किसी से झगड़ा नहीं करता, फिर भी बदमाशों ने घेरकर हमला किया।

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में परिवारवालों ने घायल अमर को खुद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टर हितेश ने पुष्टि की कि अमर को कई गंभीर चोटें हैं और उसका इलाज आपातकालीन विभाग में चल रहा है। पुलिस ने अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं लगाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें