Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पत्नी ने पति की प्रेमिका की पिटाई की, वीडियो वायरल

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर एक अजीब घटना सामने आई, जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद देखकर पति मौके से फरार हो गया।

वीडियो वायरल

दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट और बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम संबंधों को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले से तनाव चल रहा था, जो अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें