Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Lost Mobile Recovery: सूरजपुर पुलिस ने 157 गुम मोबाइल लौटाए, धनतेरस पर खिले स्वामियों के चेहरे

Noida Lost Mobile Recovery: सूरजपुर पुलिस ने 157 गुम मोबाइल लौटाए, धनतेरस पर खिले स्वामियों के चेहरे

नोएडा के सेंट्रल जोन की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मिशन सहयोग अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए 157 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को धनतेरस के दिन ये सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय से अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब त्योहार के दिन उनके मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सेंट्रल जोन की सर्विलांस सेल की टीम और सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से काम करते हुए इन 157 मोबाइल फोन को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये मोबाइल भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडी, साप्ताहिक बाजार, ऑटो, बसों और मेट्रो जैसी जगहों पर गुम हुए थे। लोगों की शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम लगातार इन फोन की तलाश में जुटी हुई थी।

डीसीपी के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस ने इन फोन को खोजने के लिए सर्विलांस तकनीक के साथ-साथ केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद ली। सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज जानकारी के आधार पर फोन की लोकेशन ट्रैक की गई और फिर उन्हें बरामद किया गया।

सभी बरामद मोबाइल फोन शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने खुशी जाहिर की और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उसका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि त्योहार के दिन मोबाइल वापस मिलना उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें