Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Cyber Fraud: मोबाइल हैक कर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से 8.88 लाख रुपये उड़ाए, एपीके फाइल से ठगी का अंदेशा

Noida Cyber Fraud: मोबाइल हैक कर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से 8.88 लाख रुपये उड़ाए, एपीके फाइल से ठगी का अंदेशा

नोएडा। साइबर अपराधियों ने सेक्टर-78 में रहने वाले एक बुजुर्ग का मोबाइल फोन हैक कर उनके बैंक खाते से 8.88 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित का अंदेशा है कि ठगों ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर इस वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर रुपये निकासी के मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

सेक्टर-78 में रहने वाले वी. शंकरन ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और पूरी तरह से पेंशन के सहारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उनके अनुसार, दो नवंबर को उनके मोबाइल पर बैंक खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे। जानकारी करने पर पता चला कि ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया है।

पीड़ित के मुताबिक, जालसाजों ने उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर आठ लाख 88 हजार 387 रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोप है कि ठगों ने डीएमआई फाइनेंस और किसेत्सु नाम की गैर वित्तीय बैंकिंग कंपनियों से उनके नाम पर ऋण लेकर यह निकासी की है।

वी. शंकरन का दावा है कि उन्होंने किसी को भी कोई ओटीपी नहीं दिया था। उन्होंने आशंका जताई है कि अपराधियों ने एपीके फाइल डाउनलोड कराकर उनके फोन तक पहुंच बनाई और ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल और साइबर अपराध थाने में की है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई है, उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *