Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Mobile Snatching: मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 17 फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Noida Mobile Snatching: मोबाइल स्नेचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 17 फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 17 मोबाइल फोन, 1,500 रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए ये आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर रास्ते चलते लोगों को अपना निशाना बनाते थे और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे।

एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को सेक्टर-58 में स्थित जुबिलेंट पार्क के पास से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चतुरानन्द पाण्डेय उर्फ रोनी (23) निवासी गोरखपुर, वर्तमान पता सेक्टर-55 नोएडा और जतिन सिंह (26) निवासी अनिल विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-56 से आईफोन-15 और सेक्टर-62 से सैमसंग गैलेक्सी एस-26 मोबाइल फोन छीने थे। इन दोनों घटनाओं के संबंध में थाना सेक्टर-58 में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए सभी 17 मोबाइल फोन भी इन आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करके दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग स्थानों से चुराए और छीने थे।

ये दोनों आरोपी छीने गए और चुराए गए मोबाइल फोन को बाजार में बेच देते थे। फोन बेचने के बाद मिलने वाली रकम को वे आपस में बराबर बांट लेते थे। इस तरह मिलने वाले पैसों को वे अपने निजी खर्चों तथा अपने शौक-मौज पर उड़ाते थे। पुलिस ने इनके पास से जो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है, वह हरियाणा के पानीपत थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित चोरी का वाहन है। इसके अलावा आरोपी जतिन सिंह के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चतुरानन्द पाण्डेय के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-58 में चोरी, बरामदगी और आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमों सहित कुल छह अन्य मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ पानीपत में भी एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी जतिन सिंह के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ भी पानीपत में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सारा सामान बरामद कर लिया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें