Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जNoida Drug Peddlers Arrested: फेज-1 और सेक्टर-126 पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपी दबोचे, 4.25 किलो गांजा बरामद

Noida Traffic Police: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 471 चालकों के चालान और 19 वाहन जब्त

Noida Traffic Police: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 471 चालकों के चालान और 19 वाहन जब्त

नोएडा। पुलिस ने शुक्रवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 1,922 वाहनों और 2,068 लोगों की जांच की गई। 471 चालकों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहन जब्त किए गए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने निगरानी की।

डीसीपी नोएडा प्रीति यादव के नेतृत्व में नौ थाना क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग की गई। सेक्टर-20, 39, 126, 24, 58, फेज-1, 49, 113 और एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने 45 टीमें बनाकर 45 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मोर्चा संभाला।

पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी भी ली। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए 327 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, औद्योगिक क्षेत्रों, बैंकों, एटीएम, होटलों और ढाबों की सुरक्षा भी परखी गई। पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को रात में गश्त बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें