सड़कों की मरम्मत के लिए बनाई खास योजना : रणबीर गंगवा

सड़कों की मरम्मत के लिए बनाई खास योजना : रणबीर गंगवा

अगले 6 महीनों में करीबन 6300 किलोमीटर सड़कों की होगी रिपेयरिंग

प्रीति कंबोज

 

चंडीगढ़,2 अप्रैल – हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग ने खास योजना बनाई है। अगले 6 महीनों में इस पर विशेष कार्रवाई होगी , साथ ही प्रदेश की सड़कों के जाल को सदृढ़ किया जाएगा, ताकि आमजन के लिए बेहतर और सुगम सफर हो सके।

श्री रणबीर गंगवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्यूडी) के अंतर्गत आने वाली करीबन 6300 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग का कार्य इस अवधि के दौरान करने का एक्शन प्लान बनाया है। विशेष टेंडर के जरिए काम होगा।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में घोषणा की थी कि आगामी 6 महीने के अंदर-अंदर सभी सड़कों की आवश्यता अनुसार मरम्मत करवाई जाएगी। श्री गंगवा ने विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर लाने के लिए खास योजना तैयार की जाएं।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार काम कर रही है, विभाग के प्रयास है कि जनता को बेहतर और उच्च क्वालिटी की सड़के मिले। विभाग के अधिकारियों को खास निर्देश दिए गए है कि क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने गर्मी के मौसम में पेयजल को लेकर की जाने वाली तैयारियों के बारे में कहा कि इसे लेकर भी तैयारियां पूरी हैं, संबंधित विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए जा चुके है।

श्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है, सरकार का यहीं प्रयास है कि ऐसी योजनाएं बनाई जाएं जिससे जनता को फायदा हो।

 

हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक में लिए अहम फैंसले

चंडीगढ़ सचिवालय में बुधवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए हाई पॉवर परचेज कमेटी की बैठक हुई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा तथा सदस्य शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में हुई विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में 3 एजेंडे रखे गए थे।

बैठक में ब्लीचिंग पाउडर, पॉली एल्युमिनीयम क्लोराइड एवं स्टेनलैस स्टील स्कीन परचेजिंग को लेकर प्रक्रिया में शामिल हुई कंपनियों से कमेटी ने बातचीत की। इस दौरान पॉली एल्युमिनीयम क्लोराइड एवं स्टेनलैस स्टील स्कीन के 4.41 करोड़ के 2 एजेंडे स्वीकृत किए गए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यही है कि उच्च क्वालिटी की सुविधा जनता को मिले।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img