सिरसा के ओढ़ा में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान तथा जेसीडी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने की शिरकत

शिक्षा सबसे बड़े बदलाव का केंद्र : उपराष्ट्रपति

-युवा असफलता से न डरें, ऊंची सोच रखकर आगे बढ़ें

-सिरसा के ओढ़ा में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान तथा जेसीडी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने की शिरकत

चंडीगढ़, 05 मार्च- भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़े बदलाव का केंद्र है। युवा भय मुक्त हों और असफलता से न डरें, असफलता ही सफलता की कुंजी है। पहले प्रयास में अधिकांश लोग सफल नहीं होते हैं, उनको असफल मत कहिए। असफलता का डर भ्रामक है, सोच ऊंची रखिए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करिए।

 

उपराष्ट्रपति ने बुधवार को सिरसा के गांव ओढ़ां में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान तथा सिरसा में जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ का सिरसा आगमन पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व ट्रस्ट के चेयरमैन पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला सहित अन्य गणमान्य ने स्वागत किया।

 

उन्होंने समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी स्व. देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपराष्ट्रपति ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की याद में बनने वाले स्मृति संग्रहालय की आधारशिला भी रखी।

 

उन्होंने कहा कि भारत की छलांग हर क्षेत्र में दिख रही है। आज के दिन हमारे युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही अपने कर्तव्यों का समाज हित में निर्वहन करें।

 

…जय पहलवान बोलिए

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया, श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान जोड़ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कदम आगे बढ़ते हुए जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया। हरियाणा की ऊर्जावान भूमि देश को बड़ी ताकत देती है, हरियाणा के युवाओं से दुनिया में भारत का डंका बजता है। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के साथ जय पहलवान भी कहें। हरियाणा की पहचान अमिट है, यह ऊर्जा स्फूर्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना होगा। ये बदलाव हमारे युवा लाएंगे।

 

श्री धनखड़ ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की सोच, उनका दर्शन गांव, गरीब व किसान के लिए समर्पित रहा। उनका अटूट संकल्प ग्रामीण व्यवस्था पर था। मेरी दृढ़ मान्यता है कि विकसित भारत आज हमारा सपना नहीं, लक्ष्य है।

 

ओढ़ा व सिरसा के दीक्षांत समारोह में विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, मंडलायुक्त ए श्रीनिवास, एडीजीपी एम रवि किरण माटा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, पुलिस अधीक्षक डबवाली सिद्धांत जैन, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, श्रीमती कांता चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह, मनिंद्र सिंह बराड़, डा. जय प्रकाश, डा. कुलदीप कौर आनंद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img