Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नए आधुनिक जूडो हॉल में मई से दावपेंच लगाते नजर आएंगे खिलाड़ी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: नए आधुनिक जूडो हॉल में मई से दावपेंच लगाते नजर आएंगे खिलाड़ी
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक जूडो हॉल में मई माह से खिलाड़ी खेल का अभ्यास करते नजर आएंगे

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक जूडो हॉल में मई माह से खिलाड़ी खेल का अभ्यास करते नजर आएंगे। इस आधुनिक जूडो हॉल को मई से शुरू करने की योजना है। इसके शुरू हो जाने से एक साथ करीब 200 खिलाड़ी जूडो का अभ्यास कर सकेंगे। जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

जनपद में सरकारी स्टेडियम के रूप में एकमात्र महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम विकसित है। यहां विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपना भविष्य बनाने के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं। स्टेडियम परिसर में ही जूडो के अभ्यास के लिए हॉल बना हुआ है, जहां करीब 35 से 40 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यह हॉल समय के साथ पुराना हो चुका है। स्टेडियम में समय के साथ आधुनिक हॉल की मांग को देखते हुए पिछले वर्ष से जूडो हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है।इसे पहले दिवाली से शुरू किया जाना था लेकिन समय से कार्य पूरा नहीं होने से यह हॉल शुरू नहीं हो सका था।जिला उप खेल क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि महामाया स्टेडियम में बन रहा जूडो हॉल अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस आधुनिक जूडो हॉल में खिलाड़ियों को अभ्यास करने के दौरान विश्वस्तरीय सुविधा दी जाएंगी। फिनिशिंग का कार्य लगभग खत्म पर है।इसे जल्दी पूरा करा मई से इसे शुरू कराया जाएगा। जिसके बाद जूडो खिलाड़ी नए आधुनिक जूडो हॉल में खेल का और बेहतर अभ्यास कर सकेंगे। युवा खिलाड़ी हॉल में अनुभवी कोच की निगरानी में इस खेल के नए दाव पेंच सीख बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। हॉल में अभ्यास के लिए अलग एवं मैच के लिए अलग जगह आरक्षित होगी। हॉल में एक साथ करीब 200 खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए इस खेल से जुड़ी आधुनिक संसाधन की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। जिले का यह पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का जूडो हॉल होगा, जिसमें खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए बड़ी जगह मिलेगी। मैट आदि उच्च गुणवत्ता वाले होंगे ताकि अभ्यास के दौरान चोट लगने की संभावना ना के बराबर हो।

अंतर्राष्ट्रीय जूडो हॉल की उपलब्धता से प्रोत्साहन मिलेगा
जूडो खिलाड़ी रवि और पवन ने बताया कि दिल्ली से नजदीक होने के कारण भी यहां खिलाड़ियों की संख्या अधिक रहती है। इस आधुनिक जूडो हॉल के बन जाने के बाद जूडो खिलाड़ियों को सहूलियत तो मिलेगी, इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा। वे अपने खेल में और निखार लाने के लिए कड़ा अभ्यास करेंगे। जिससे आने वाले समय में यहां से कई खिलाड़ी शहर का नाम रोशन कर सकते हैं।इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस हॉल के होने से यहां अन्य राज्यों के भी कई युवा एवं अनुभवी खिलाड़ी यहां अभ्यास करने के लिए आ सकते हैं। जिससे युवा खिलाड़ियों को उनके साथ एक हॉल में ही अभ्यास करने को मिलेगा और वे उनसे खेल को लेकर कुछ और नया सीख सकेंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें