Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: शादी में डांस को लेकर लड़ाई, बारातियों पर चढ़ाई कार

दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित एक फार्म हाउस के बाहर मंगलवार रात चढ़त पर डांस कर रहे युवकों पर कार चढ़ा दी गई।
दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित एक फार्म हाउस के बाहर मंगलवार रात चढ़त पर डांस कर रहे युवकों पर कार चढ़ा दी गई।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित एक फार्म हाउस के बाहर मंगलवार रात चढ़त पर डांस कर रहे युवकों पर कार चढ़ा दी गई। इससे सात युवक घायल हो गए। घायलों को मेरठ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मोदीनगर के गांव काजमपुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपनी भतीजी की शादी मेरठ के गांव किठौली निवासी एक युवक से तय की थी। उन्होंने शादी समारोह का इंतजाम दिल्ली मेरठ मार्ग पर गांव अबूपुर स्थित एक फार्म हाउस में किया था। मंगलवार रात में फार्म हाउस में बारात पहुंची। उसी के पास वाले फार्म हाउस में एक अन्य बारात लोनी से आई हुई थी। मेरठ के गांव किठौली से आई बारात की चढ़त हो रही थी। आरोप है कि चढ़त में दूसरी शादी में शामिल होने आए युवक डांस करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। डांस कर रहे युवकों के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट से नाराज एक युवक कार लेकर आया और चढ़त पर डांस कर रहे लोगों पर चढ़ा दी। कार चढ़ाते ही भगदड़ मच गया। बारातियों को रौंदने के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तनीष, बिट्टू, आशीष, गुड्डू, अक्षय, अंकित निवासी गांव किठौली जिला मेरठ और मोनू निवासी काजपुर को मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को मेरठ ओर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में सुरेन्द्र निवासी काजमपुर ने निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मसूरी में बस ने राहगीरों को रौंदा
गाजियाबाद के मसूरी अंडरपास पर बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक बस ने सड़क पर खड़े राहगीरों और वाहनों को रौंद दिया। घटना में तीन साल की मासूम बच्ची और आशाकर्मी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों समेत पांच लोग घायल हो गए। अनियंत्रित बस को दौड़ता देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें