उत्तर प्रदेश, नोएडा: हॉलिडे पैकेज के नाम पर भोले-भाले लोगों से करोड़ों की ठगी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। फेज वन थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन में कार्यालय खोलकर हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के व्यक्ति ने सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये ठगी और पता चलने पर कार्यालय बंद कर भागने का आरोप लगाया है।पुलिस ने दो कंपनी कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन के सुमित नेगी ने बताया कि 12 सितंबर 2024 को सोफीटेल क्रूज एंड हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का कर्मी बताते हुए प्रिया और करण ने उनसे संपर्क किया था।नोएडा के सेक्टर तीन में कंपनी कार्यालय होने का हवाला देते हुए पांच साल की सदस्यता 76500 रुपये में देने की बात कही थी। इसमें होटल से लेकर कई जगह पर हॉलिडे मनाने के आफर थे। पीड़ित ने भुगतान कर सदस्यता ले ली।कुछ दिनों बाद घूमने जाने का प्लान बनाया और कंपनी स्टाफ से संपर्क किया तो उन्होंने भुगतान की रसीद मेल करने को बोला था। पीड़ित ने होटलों की लिस्ट देते हुए बुकिंग कराने को बोला तो शुरुआत में उन्होंने बरगलाते हुए कंफर्म नहीं किया।पीड़ित ने पुलिस (Noida Police) को शिकायत करने की बात कही लेकिन आरोपितों ने नहीं सुना। उन्होंने सेक्टर तीन कार्यालय जाकर शिकायत की तो वहां ग्रेटर नोएडा के नवीन गर्ग, राजन गुप्ता, गाजियाबाद के कपिल कुमार, कपिल शर्मा समेत कई लोग मिले।
उन्होंने अपने साथ भी इसी तरह की धोधाखड़ी होने के बारे में बताया। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने किसी से पांच तो किसी से 10 साल की सदस्यता के नाम पर 75 हजार से डेढ़-दो लाख रुपये तक हड़पे हैं। इस मामले में पुलिस ने प्रिया और करण के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img