4.26 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होगी सड़कों की मरम्मत: अनिल विज

4.26 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में होगी सड़कों की मरम्मत: अनिल विज

 

चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दस सड़कों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। बीते वर्ष जून माह में इन दस सड़कों की मरम्मत हेतु एस्टीमेट भेजा गया था जिससे अब सरकार ने जनवरी में मंजूरी प्रदान की है।

श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की दस सड़कों की मरम्मत के लिए 4.26 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इन सड़कों बनने से स्थानीय निवासियों को फायदा होगा।

गौरतलब है कि इन दस सड़कों की मरम्मत के लिए बीते वर्ष 13 जून को पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था जिसकी मंजूरी अब प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष जनवरी माह में 16 जनवरी को प्रदान की गई है।

सड़कों की मरम्मत से शहर व ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को लाभ मिलेगा तथा वाहन चालकों को आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी।पंजोखरा साहिब से धीरा माजरा गांव तक रोड की मरम्मत। इसी प्रकार नारायणगढ़ हाईवे से गांव बरनाला तक रोड की मरम्मत, नारायणगढ़ हाईवे से गांव मंडौर तक रोड की मरम्मत, टुंडला से लिंक रोड स्थानीय मंडी तक, पंजोखरा साहिब से टुंडला तक लिंक रोड की मरम्मत, जगाधरी रोड पर चंदपुरा से मुन्नरहेड़ी तक मरम्मत, एफसीआई गोदाम के निकट रंगिया मंडी-नन्हेड़ा रोड की मरम्मत, इसी तरह जीटी रोड से नन्हेड़ा से रंगिया मंडी रोड की मरम्मत, शाहपुर से मच्छौंडा रोड की मरम्मत तथा जीटी रोड से मच्छौंडा रोड की मरम्मत 4.26 करोड़ रुपए की लागत से की जाएगी।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। छावनी की प्रमुख सड़कों के अलावा संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प किया जा रहा है। सदर क्षेत्र की सड़कों के अलावा मुख्य जगाधरी रोड, महेशनगर रोड व अन्य कई सड़कों को नया बनाया गया है।

 

इसी प्रकार टांगरी बांध रोड से नई रोड जीटी रोड तक बनाई जा रही है। इस रोड के जरिए वाहन चालक जगाधरी रोड से होते हुए सीधा जीटी रोड पर निकल पाएंगे। इस रोड के बनने से शाहपुर, मच्छौंडा, चंद्ररपुरी, सुंदरनगर, सेक्टर निवासी, घसीटपुर व अन्य क्षेत्रों के लोगों को छावनी आने में सुविधा मिलेगी।

मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में रिंग रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। लगभग 1500 करोड़ रुपए की लागत से 40 किमी. लंबी रिंग रोड पांच नेशनल हाईवे को टच करेगी। यह रिंग रोड छावनी में ट्रैफिक के दबाव को भी कम करेगी। इस रोड के जरिए वाहन चालक शहर में दाखिल हुए बिना ही एक हाईवे से दूसरे हाईवे पर बाहर निकल पाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img