उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर: मोटापा घटाएं और मुफ्त में पाएं ताजा आटा: गाजियाबाद की इनोवेटिव चक्की बनी महाकुम्भ की शान

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर, 16 जनवरी। महाकुम्भ 2025 में ओडीओपी प्रदर्शनी में गाजियाबाद की इंजीनियरिंग कंपनी का एक अनोखा उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहा है। पैरों से चलने वाली यह आटा चक्की, न केवल ताजा आटा तैयार करती है, बल्कि इसे इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति व्यायाम कर फिट भी रह सकता है। श्रद्धालुओं के लिए यह मशीन मुफ्त में आटे की पिसाई कर रही है। मीडिया सेंटर के पास लगी इस प्रदर्शनी में लोग बड़ी संख्या में इस अनोखी चक्की को देखने और इस्तेमाल करने आ रहे हैं। मशीन केवल 20 मिनट में 1 किलो गेहूं, मक्का, ज्वार या बाजरा का महीन आटा तैयार कर देती है।

घर का जिम और आटा पिसाई, एक साथ
इसे घर में एक छोटे जिम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। मशीन को चलाने के लिए व्यक्ति को पैडल मारने की जरूरत होती है, जिससे शरीर की कसरत भी हो जाती है। गाजियाबाद की कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया, “यह मशीन खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें जिम या योगा के लिए समय नहीं मिलता। महिलाएं इसे घर पर आसानी से चला सकती हैं और ताजा आटे की रोटियां भी बना सकती हैं।”

ऐसे काम करती है मशीन
मशीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जब भी व्यक्ति पैडल मारता है, मशीन में डाला गया कच्चा अनाज पीसकर बाहर आटे के रूप में निकलता है। यह साइकिल जैसी दिखने वाली मशीन बिजली से चलने वाली चक्की का विकल्प है और पर्यावरण के अनुकूल है।

प्रदर्शनी में उमड़ी लोगों की भीड़, जानने को दिखे उत्सुक
ओडीओपी प्रदर्शनी में यह मशीन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। श्रद्धालु इसे देखकर न केवल उत्साहित हैं, बल्कि इसे अपने घर में लगाने की योजना भी बना रहे हैं। मशीन की सरलता और उपयोगिता इसे बाकी प्रदर्शनी के उत्पादों से अलग बना रही है।

गाजियाबाद की इस अनोखी आटा चक्की ने महाकुंभ 2025 में नवाचार और परंपरा के समन्वय का एक नया उदाहरण पेश किया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img