उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर:महाकुम्भ में “दक्ष” पुलिस करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर ,18 दिसंबर। योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों से तैयारी कर रही है। महाकुम्भ 2025 की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कुम्भ मेला पुलिस, ड्यूटी में आये पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण और परीक्षा के जरिए दक्ष बनाने के लिए नवीन प्रयोग कर रही है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों की तैयारियों को परखने और उन्हें हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण सत्र और परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है।

किया जा रहा मूल्यांकन
प्रशिक्षण सत्रों में आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं से व्यवहार और कुम्भ के धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहलुओं पर गहन जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के बाद आयोजित लिखित परीक्षा में पुलिस कर्मियों की तत्परता का मूल्यांकन किया जा रहा है, ताकि महाकुम्भ के दौरान सुरक्षा और सेवा का सर्वोत्तम मानक सुनिश्चित किया जा सके। वहीं लिखित परीक्षा में प्रशिक्षण के दौरान बताए गए विभिन्न आयामों से संबंधित सवालों को पूछा जा रहा है जिसमें आपदा से बचने, श्रद्धालुओं से व्यवहार और कुंभ के धार्मिक और आध्यात्मिक पहलुओं से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे है।

परफेक्ट बनाने का प्रयास
कुम्भ मेला मे आये पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए पूरी तरह तैयार करने के लिए उनकी क्लास चलाई जा रही है और उनकी तैयारियों को परखने के लिए उनकी परीक्षा भी कराई जा रही है। एसएसपी कुम्भ मेला राजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार कुम्भ मेला ड्यूटी में आने वाले सभी पुलिस कर्मियों के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण क्लास चलाई जा रही है। जो सुरक्षा, आपदा और व्यावहारिक पहलुओं जैसे विभिन्न आयामों पर आधारित है। इसके बाद क्लास में बताई गई जानकारी के अनुसार उनकी परीक्षा करायी जा रही है, जिसमे कुम्भ मेला में आपदा को पहचानना, आपदा की स्थिति में त्वरित समाधान , रास्तो की जानकारी ,कुम्भ की आध्यात्मिक एवं धार्मिक जानकारी, और भौगोलिक स्थितियों से संबंधित सवाल पूछे जा रहे है।

20 सवालों पर हो रही परीक्षा
पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण संदीप वर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पीय है। 100 नंबर के प्रश्न पत्र में 20 सवाल पूछे जा रहे है। परीक्षा का समय एक घंटे निर्धारित है। परीक्षा में फेल होने पर उनको दोबारा तीन दिनों का प्रशिक्षण क्लास करने और परीक्षा देने का प्रावधान है। जिससे पुलिस कर्मी कुंभ में ड्यूटी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाए।

तैयारी से खुश पुलिसकर्मी
कुशीनगर से आए इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद परीक्षा देने से हम लोगों को कुम्भ की भली-भांति जानकारी हो गई है। अब पुलिस मेले की ड्यूटी के लिए पूर्णतया तैयार है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर संजय कुमार चौबे ने बताया कि यहां आने पर महाकुम्भ के बारे में नई जानकारियां मिली है, जो ड्यूटी में सहायक होंगी। महिला कांस्टेबल स्वेतलाना मौर्य ने बताया कि पूरे पुलिस फ़ोर्स को इस तरह से ट्रेंड किया जा रहा है, जिससे असली परीक्षा महाकुम्भ के शुरू होने पर वे डिस्टिंक्शन नंबरो से पास हो जाए।

हर तरह से तैयार की जा रही फोर्स
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री प्रशांत कुमार ने बताया कि “महाकुंभ के दौरान पुलिसकर्मियों के लिये सभी तरह की ड्यूटी चुनौती पूर्ण होगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण और परीक्षा के माध्यम से हर तरह से तैयार किया जा रहा है, जिससे वो अपनी ड्यूटी से भिज्ञ रहते हुए किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहें।”

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img