उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में की पूजा अर्चना, ब्रह्मसरोवर पर किया पौधारोपण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने कुरुक्षेत्र में श्री भद्रकाली शक्तिपीठ में की पूजा अर्चना, ब्रह्मसरोवर पर किया पौधारोपण

प्रीति कंबोज

चंडीगढ़, 8 दिसंबर – भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य अपने गौरवशाली इतिहास और विकास की दृष्टि से एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जहां गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र पूरे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैला रही है, वहीं हरियाणा सरकार की विकासात्मक उपलब्धियां हरियाणा राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में एक अनमोल पहचान प्रदान कर रही है।

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने रविवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर श्री भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके उपरांत, उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पहुंचे। यहां पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का परंपरागत वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के बीच भव्य और जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने अपनी माता स्वर्गीय केसरी देवी की याद में कदंब का पौधा और उनकी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने अपनी माता स्वर्गीय भगवती देवी की याद में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया।

सभी अतिथियों ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्यस्तरीय प्रगतिशील हरियाणा प्रदर्शनी, विभिन्न विभागों के स्टॉल व हरियाणा पवेलियन का अवलोकन किया। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल पर सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये

उपराष्ट्रपति ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा तैयार प्रगतिशील हरियाणा राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में हरियाणा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों को विस्तार से देखा। उन्होंने विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित करती स्टॉलों का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...

Mahagun Mywoods Lift Accident: महागुन मायवुड्स में लिफ्ट फंसने से डिलीवरी ब्वॉय 3 मंजिल नीचे पिट में गिरा, पैर में गंभीर फ्रैक्चर के बाद...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट के घटिया रखरखाव और मेंटेनेंस एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही का एक बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-16सी स्थित महागुन मायवुड्स सोसाइटी में मंगलवार ...

Greater Noida Car Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोलचक्कर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने महिला और बच्चे को...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्यस्ततम सड़कों में शुमार एक मूर्ति गोलचक्कर के पास मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब एक चलती कार के इंजन में अचानक भयंकर आग लग गई। कार में उस समय चालक के साथ एक महिला और उ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img