Faridabad: फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के बाहर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

Faridabad: फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री के घर के बाहर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

बीती रात फरीदाबाद के सेक्टर 28 में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दफ्तर के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना देर रात लगभग 1:30 बजे हुई, जिसमें दो अज्ञात युवक शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक स्विफ्ट गाड़ी में सवार थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह फायरिंग कार एक्सीडेंट के बाद हुए झगड़े का नतीजा है। झगड़े के दौरान गोली चलाई गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और घटना की पुष्टि भी नहीं की गई है। फायरिंग की इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, और पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img