Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Delhi Crime: दिल्ली के गांधी नगर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

दिल्ली के गांधी नगर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गांधी नगर इलाके में बीती शाम स्कूटी सवार बदमाशों ने 19 वर्षीय युवक सुफियान को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक सुफियान की पहचान सोनिया गांधी कैंप, गांधी नगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 7:20 बजे हुई। सुफियान पर चार गोलियां चलाई गईं, जिसमें चार खाली कारतूस मौके पर मिले। गोली लगने के बाद सुफियान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुफियान की हत्या रंजिश के चलते की गई।

पुलिस को यह जानकारी मिली है कि सुफियान, ई-रिक्शा चालक था और उसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य भी हैं। उसके पिता मुस्तकीम सोनिया गांधी कैंप के प्रधान हैं। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पता लगाया कि लगभग 10-15 दिन पहले सुफियान का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने एक युवक को थप्पड़ मारा था। इस घटना का बदला लेने के लिए ही उसके खिलाफ यह हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी है तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *