गौर सिटी में नवंबर से शुरू होगी गंगाजल आपूर्ति

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी-वन और टू की 22 से अधिक सोसायटियों और आसपास के इलाकों को नवंबर में गंगाजल मिलेगा। चारमूर्ति के पास स्थित भूमिगत जलाशय (यूजीआर) में गंगाजल पहुंच चुका है। फिलहाल फ्लशिंग (पाइपलाइन की सफाई) का काम चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना का उद्घाटन नवंबर 2022 में हुआ था। इस परियोजना की लागत 900 करोड़ रुपये थी। आपूर्ति शुरू होने के कुछ समय बाद ही पाइपलाइन फटने और लीकेज की शिकायतें आने लगीं। ग्रेटर नोएडा,
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में गंगाजल की आपूर्ति की जानी है। योजना के मुताबिक मार्च 2023 तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल पहुंचाना था, लेकिन 2010 में बिछाई गई पाइपलाइन में मिट्टी जमा होने के कारण परियोजना में देरी हो गई। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की मदद से ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया गया है।प्राधिकरण के अनुसार ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कुल 58 सेक्टरों में से अब तक 51 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। चारमूर्ति के पास यूजीआर तक गंगाजल पहुंचाने का काम पूरा होने के बाद अब फ्लशिंग का काम चल रहा है। साफ पानी आने के बाद उसे मेन लाइन से जोड़कर सोसायटियों और आसपास के इलाकों में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्राउंड वाटर को गंगाजल में मिलाकर आपूर्ति की जाएगी।

इन सेक्टरों में शुरू हो गई है गंगाजल की आपूर्ति

सेक्टर-1, 3, टेकजोन-4, सेक्टर-16 और 16बी। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 58 सेक्टरों में से 51 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अगले कुछ दिनों में ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके में मुर्शिदपुर गांव (गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के पास) के पास आखिरी प्वाइंट तक गंगाजल पहुंच जाएगा। फ्लशिंग का काम पूरा होने के बाद इस इलाके के बाकी सेक्टरों और गांवों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

वर्जन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी के पास अंतिम प्वाइंट तक गंगाजल पहुंचा दिया गया है। पाइप लाइन की सफाई का काम चल रहा है। गंग नहर की सफाई के कारण पीछे से गंगाजल नहीं मिल पा रहा है। दिवाली के बाद जैसे ही गंगाजल मिलेगा और फ्लशिंग का काम पूरा हो जाएगा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभी इलाकों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img