पानी को लेकर बुजुर्ग परिवार सहित पीटा

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र में पानी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच एक पक्ष ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष के बुजुर्ग को पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। इस बीच आरोपियों ने बुजुर्ग की पत्नी और बहु को भी बेरहमी से पीटा। बताया जा रहा है कि घटना में बुजुर्ग के सिर पर 32 टांके आए हैं। पीड़ित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के निवासी 70 वर्षीय गयासुद्दीन अपने परिवार के साथ गांव मामूरा में रहते हैं। शनिवार दोपहर को उनकी पत्नी और पुत्रवधू घर पर थीं। दोपहर में पीड़ित की पत्नी पानी भरने चॉल में गई थी, लेकिन पड़ोसी ने उसे पानी नहीं भरने दिया। इससे नाराज उसकी पत्नी खाली बाल्टी और डिब्बा लेकर घर लौट आई। इसकी जानकारी मिलने पर गयासुद्दीन मौके पर पहुंचा और पानी न भरने पर नाराजगी जताई। उसने पानी की बाल्टी और डिब्बा नंबर पर रख दिया। आरोप है कि इसी दौरान मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला पड़ोसी आ गया। उसने पानी भरने का विरोध किया। आरोपियों ने गयासुद्दीन के डिब्बे और बाल्टी फेंक दी। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। परिजनों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ आया और गयासुद्दीन पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आई पीड़ित की पत्नी और पुत्रवधू को भी पीटा। धारदार हथियार सिर पर लगने से जैसे ही गयासुद्दीन लहूलुहान हुआ तो आरोपियों ने उन्हें धमकाया और भाग गए।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गयासुद्दीन अस्पताल में भर्ती हैं। उनके सिर पर 32 टांके आए हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसी तरह बुजुर्ग की पत्नी और बहु को भी बुरी तरह पीटा है, दोनों को भी गंभीर चोट आई है। दोनों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img