Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, साथी फरार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, साथी फरार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी और संदिग्ध बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। संदिग्धों ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की, लेकिन उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर गिर गई।

घटना के दौरान, बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, गौरव उर्फ तुषार, निवासी शाहपुर, नोएडा, पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

बदमाश का अपराध रिकॉर्ड

गौरव उर्फ तुषार, सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में कई मामलों में वांछित था, जिसमें ई-रिक्शा और स्क्रैप चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वह गाजियाबाद से चोरी की गई मोटरसाइकिल पर सवार था। घायल बदमाश के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से मु0अ0सं0 227/2024 धारा 303(2) बीएनएस में वह वांछित था।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img