पंचकुला में एसईजेड के निर्माण की फार्मा इंडस्ट्री की मांग को चंद्र मोहन ने किया स्वीकार

पंचकुला में एसईजेड के निर्माण की फार्मा इंडस्ट्री की मांग को चंद्र मोहन ने किया स्वीकार

कहा प्राथमिकता के आधार पर होगा एसईजेड का निर्माण

रिपोर्ट : कोमल रमोला

पंचकुला, 23 सितंबर: पंचकुला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन ने आज पंचकुला के दवा निर्माताओं और ट्रेडर्स के साथ मुलाकात की। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में हुई इस मुलाकात में पंचकुला की सभी जानी मानी फार्मा कंपनियों के मालिक और फरमा ट्रेडर्स मौजूद थे। इस अवसर पर पंचकुला के फार्मा इंडस्ट्री ने 12 फुट का अनूठा इंजेक्शन रूपी मांग पत्र श्री चंद्र मोहन को सौंपा। इस्वमांग पत्र के माध्यम से इन ट्रेडर्स ने मांग की कि पंचकुला में विशेष एसईजेड की स्थापना की जाए ताकि यहां और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके और पंचकुला विकास की नई उंचाई छू सके।

चंद्र मोहन ने पंचकुला के फार्मा मैन्युफैक्चरिंग व ट्रेडरज को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा की यह एक शानदार सुझाव है और इस एसईजेड के वजूद में आने के बाद पंचकुला में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे।
श्री चंद्र मोहन आज भी लगातार पंचकुला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात करते रहे। आज उन्होंने वहीं सभी फार्मा मैन्युफैक्चरर और ट्रेडर्स ने एकमत से चंद्र मोहन को अपने समर्थन का वायदा किया और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भाई चंद्र मोहन ने पंचकूला के विकास को एक नई दिशा देंगे और पंचकुला विश्व के मानचित्र पर एक मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर उभरेगा। इस मौके पर पंचकूला फार्मा इंडस्ट्री सहित इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रेडर्स भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में श्री चंद्र मोहन ने पंचकुला के साथ जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। चंद्र मोहन ने बरवाला में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल लाने और सेक्टर 32 में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परियोजना को निर्वाचित होने के बाद रिकॉर्ड समय में पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ी घोषणाएँ करने और फिर उन्हें भुला देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बड़े जोर-शोर से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ नहीं हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सत्ता में आने पर कुछ ही महीनों में ही मेडिकल कॉलेज एक हकीकत बन कर नज़र आएगा। चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला जिले के दूरदराज के हिस्सों में सस्ती और आधुनिक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचकुला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की है और इस सरकार की उदासीनता हर जगह देखी जा सकती है। चंद्र मोहन ने कहा कि पंचकुला के गांवों में कोई स्ट्रीट लाइट नहीं है, सड़कें जर्जर हैं, पानी की आपूर्ति अनियमित है और सीवरेज, जल निकासी जैसी सुविधाएं तो पूरी तरह से नदारद हैं। उन्होंने कहा, ”हरियाणा विधानसभा में आपका प्रतिनिधि बनने के बाद ये सभी समस्याएं अतीत के बुरे सपने जैसी बन जाएंगी।”

उन्होंने आगे कहा कि न केवल पंचकुला जिले, बल्कि पूरे हरियाणा के लोग पिछले 10 वर्षों के कुशासन से तंग आ चुके हैं और कांग्रेस को वापस लाने का मन बना चुके हैं। चंद्रमोहन ने इस समारोह में एक बार फिर दोहराया कि विकास का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मेरे निर्वाचन क्षेत्र के सबसे दूरस्थ हिस्से में भी जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना हमेशा उनका जुनून रहा है और हमेशा रहेगा।

आज श्री चंद्र मोहन के समर्थन में कार्यक्रम आयोजन करने वालों में श्री संजू, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, पवन मित्तल, श्री कुलदीप सिंह राणा, श्री एस.के. शर्मा, श्री अमर सिंह, जगतार सिंह, योगेश कौशिक, श्री जगबीर मलिक, श्री कुप्पी, श्री सतपाल, श्री धर्मपाल मित्तल, श्री विशु, अदविन, डा. आर.सी. मिश्रा, श्री अनिल, श्री राजेश ढांडा, सुश्री योगेन्द्र कवातरा, श्री उदित मेहंदिरत्ता, श्री नितिन शर्मा, श्री धर्मवीर शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे।

 

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img