Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

Delhi Crime: कैब ड्राइवर को चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मयूर विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime
Delhi Crime: कैब ड्राइवर को चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मयूर विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Crime: कैब ड्राइवर को चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मयूर विहार पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कैब ड्राइवर के आंख में चाकू मारकर मोबाइल लूटने वाले बदमाश को मयूर विहार थाने की पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को त्रिलोकपुरी से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है. उसकी पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया ने बताया की 8 सितंबर को की रात लगभग 11.20 बजे रात को मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंख में चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी.

इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसआई विशाल और हेड कॉन्स्टेबल घटनास्थल पहुंचे, जहां पता चला कि घायल मंगल प्रसाद राम बृज को एलबीएस अस्पताल भेजा गया है. टीम ने अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि लगभग 10:30 बजे रात में वह अपनी ड्यूटी खत्म कर कार पार्क कर रहा था. तभी एक लड़का वहां आया और गाली-गलौज करने लगा. इतना ही नहीं, उसने चाकू मारकर फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गया.

कुछ देर बाद उसने वापस आकर अन्य लोगों को गाली दी, लेकिन जब लोगों ने उसे पीटा तब वो किसी तरह बचकर फरार हो गया. शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई. सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें आरोपी की पहचान विजय सिंह (28) के रूप में रूप में की गई. स्थानीय निवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से फोन और खून से सना चाकू बरामद किया गया. न वह कई लूट और झपटमारी के मामलों में शामिल रहा है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *