Delhi Crime: प्रीत विहार पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, छह चोरी के फोन बरामद

Delhi Crime: प्रीत विहार पुलिस ने एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, छह चोरी के फोन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

थाना प्रीत विहार के पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से छह चोरी के फोन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगतपुरी निवासी पवन सिंह के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि 10 सितंबर को थाना प्रीत विहार में एक शातिर अपराधी की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जो थाना प्रीत विहार क्षेत्र और उसके आस-पास के इलाकों में मोबाइल फोन छीनने के लिए जाना जाता है। बताया गया कि अपराधी मधुबन पार्क के पास चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में है।

थाना प्रीत विहार के एसएचओ मुकेश कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विकास, हाशिम, कांस्टेबल रोहित और देवेंद्र की एक टीम का गठन किया गया टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध को गिरफ्तार किया।उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद हुए। सभी मोबाइल फोन की जांच की गई, जिनमें से 5 मोबाइल फोन थाना प्रीत विहार से चोरी की गई थी और 1 मोबाइल फोन थाना जगतपुरी से चोरी की गई थी। आरोपी पवन सिंह के खिलाफ चोरी/स्नैचिंग के 20 मामले में शामिल था और आगे की जांच जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img