Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा कड़कड़डूमा स्थित एक पंजाबी महासभा में पहुंचे, माता और बहनों से की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा कड़कड़डूमा स्थित एक पंजाबी महासभा में पहुंचे, माता और बहनों से की मुलाकात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा कड़कड़डूमा स्थित एक पंजाबी महासभा में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पंजाबी सभा में आए माता और बहनों से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने लोगों से बात की. हर्ष मल्होत्रा ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जेल से सरकार नहीं चलती इसलिए दिल्ली में अराजकता का शासन चल रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गोपनीय फाइल पर साइन करते हैं और जब कोई मुख्यमंत्री जेल में रहेगा और उनके पास कोई फाइल जाएगी तो वह गोपनीय कैसे रहेगी. क्योंकि जेल में जाने वाला कोई भी पत्र पहले जेल अधिकारी के पास जाता है जो उसको पढ़ता है. फिर वह कैदी के पास जाता है तो इस तरीके से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पास जाने वाला फाइल गोपनीय नहीं रहेगा. इसीलिए उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन उनके पास नैतिकता बची ही नहीं है.

उन्होंने कहा कि मदनलाल खुराना जी के समय पर शुरू हुई पेंशन शीला जी के 15 साल के कार्यकाल में भी मिली मगर पिछले 10 साल में सरकार जो अपने आप को दिल्ली का बेटा एवं बच्चा कहते हैं।बहनों का भाई बताते हैं। वह उन लोगों को पेंशन तक नहीं दे रहे हैं। पेंशन तो बहुत दूर की बात है पीने का साफ पानी जो की फ्री दिया जाना था।लेकिन वह भी गंदा और बदबूदार पानी दिया जा रहा है।वह लोग बाहर से पानी खरीद कर पी रहे हैं और बिजली जो कि आधे दामों पर मिलती वह भी 4000 से लेकर 10000 तक झुग्गियों के बिजली के बिल आ रहे हैं।इसको लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में प्रदर्शन भी आयोजित किए थे। आज भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता जनता के बीच जाकर कह रहे हैं कि दिल्ली में भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना है तो अपकी बार भाजपा की सरकार को दिल्ली में लाना है। और दिल्ली वासियों को सारी समस्याओं से छुटकारा मिलेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *